वजन बढ़ाने के लिए दूध और केला कैसे खाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:23

वजन बढ़ाने के लिए केला कब खाएं-

केले में मौजूद कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा वजन बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। एक शोध के मुताबिक एक केले में लगभग 105 कैलोरी होती है और इसमें 27 ग्राम के लगभग कार्ब्स पाए जाते हैं। इसका सेवन आपके शरीर को सम्पूर्ण पोषण देता है। वजन बढ़ाने के लिए अगर आप केला अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं, तो इसके सेवन का सही समय भी आपको पता होना चाहिए। वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन सुबह के समय सबसे सही माना जाता है। अगर आप सुबह मैं एक्सरसाइज या वर्कआउट करते हैं, तो पोस्ट वर्कआउट स्नैक्स के रूप में आप केले का सेवन कर सकते हैं। सुबह और दोपहर के समय केला खाने से आपके शरीर को एनर्जी और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, इससे आपके शरीर की मांसपेशियां मजबूत और विकसित होती हैं।

वजन बढ़ाने के लिए कैसे करें केले का सेवन-

केले में मौजूद गुण शरीर का वजन बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन वजन बढ़ाने के लिए आप केले को कुछ और चीजों के साथ मिक्स करके खाएं तो इससे आपको दोगुना फायदा मिलेगा। बनाना शेक और बनाना स्मूदी का सेवन भी आपको वजन बढ़ाने में बहुत मदद करता है। वेट गेन करने के लिए आप केले का इन तरीकों से सेवन कर सकते हैं-

दूध और केला- दूध और केला खाने से आपको दोगुने फायदे मिलते हैं। इसका सेवन करने से आपको कैल्शियम, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। वजन बढ़ाने के लिए आप केले में दूध मिलाकर इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। इस शेक में आप थोड़ी मात्रा में शहद मिला सकते हैं। रोजाना कुछ दिनों तक केले और दूध का सेवन करने से आपको वजन बढ़ाने में फायदा मिलेगा।

केला और ड्राई फ्रूट्स- केले के साथ ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से आपको वजन बढ़ाने में बहुत फायदा मिलता है। वजन बढ़ाने के लिए केले के साथ बादाम और किशमिश का सेवन करें। रात में लगभग 10 बादाम और 10 किशमिश को भिगो दें। सुबह में बादाम का छिलका उतारकर इसे केले के के साथ मिक्स करके शेक तैयार कर लें। इसका सेवन कुछ दिनों तक करने से आपको फायदा मिलेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info